एक बादशाह का एक बहुत ही मुंह लगा नौकर था। वह दिन-रात बादशाह की सेवा में लगा रहता था। एक दिन उसे विचार आया की वह बादशाह की सेवा में दिन-रात लगा रहता, तब भी उसे केवल पॉँच रुपये ही मिलते हैं और मीर मुंशी जो कभी कुछ नही करता पॉँच सौ रुपये वेतन पाता हैं। इस भेद का क्या कारण हैं ? उनने अपनी यह उलझन बादशाह को कह सुनाई। बादशाह ने हँसकर कह दिया-किसी दिन मौके पर बतलाऊंगा।
एक दिन घोडो का काफिला उसकी सीमा से गुजरा। बादशाह ने अपने सेवक को भेजा कि जाकर मालूम कर यह काफिला कहाँ जा रहा हैं ?
नौकर गया और आकर बतलाया की हुजुर वह काफिला सीमा के कंधार देश जा रहा हैं।
अब बादशाह ने मीर मुंशी को भेजा। उसने आकर बतलाया कि यह काफिला काबुल से आ रहा हैं और कंधार जा रहा हैं। उसमे पॉँच सौ घोडे और बीस ऊंट भी हैं। मैंने अच्छी तरह पता लगा लिया हैं कि वे सब सौदागर हैं और घोडे बेचने जा रहे हैं। खरीदना चाहे तो कम कीमत पर मिल सकते हैं। मैंने पचास ऐसे घोडो को छांट लिया हैं, जो नौजवान और बड़ी ही उत्तम नस्ल के हैं। बादशाह ने तुंरत ही पचास घोडे खरीद लिये, जिससे उसे कम दामो पर अच्छे घोडे मिल गए। काफिले के विषय मे चिंता जारी रही और उन परदेशी सोदागरो पर बादशाह की गुण-ग्राहकता का बड़ा अनुकूल प्रभाव पड़ा। बादशाह ने नौकर से कहा-देखो तुम्हे पॉँच रूपये क्यों मिलते हैं और मीर मुंशी को पॉँच सौ क्यों ? नौकर ने इस अन्तर के रहस्य को समझा और सदा के लिए सावधान हो गया।